सेब का छिलका नहीं है सेब से कम, इन 5 समस्याओं को कर सकता है दूर
Apple Peel Benefits : सेब का छिलका शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इससे कई गंभीर समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में
Apple Peel Benefits : रोजाना एक सेब खाने से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है, इस बात से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब की तरह इसका छिलका भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। सेब के छिलके में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, फइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए अहम माना जाता है। नियमित रूप से सेब का छिलका खाने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आज हम इस लेख में सेब के छिलके से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे।
सेब का छिलकों के फायदे
सेब का छिलका वजन कम करने के साथ-साथ प्रोस्टेट कैंसर से बचाव कर सकता है। इसके अलावा सेब के छिलकों के कई फायदे हो सकते हैं।
1. वजन करे कम
सेब का छिलका फाइबर से भरपूर होता है जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, सेब के छिलके में मौजूद फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रखता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है. जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।
2. विटामिन ए और सी का बेहतर स्त्रोत
सेब के छिलके में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर रूप से होती है. डायटीशियन के मुताबिक, सेब का आधे से अधिक विटामिन सी सेब के छिलके में ही होता है। वहीं, इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद हो सकती है। विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है, जो कई बीमारयों से बचाव करने में असरदार है।