Complete Notes of Science in Hindi for Class 9th Class Chapter-5 कोशिकाएं-जीवन की मौलिक इकाई

कोशिका की खोज
• सभी जीव सूक्ष्म कोशिकाओं के बने होते है, जिन्हें कोशिका कहते हैं| सभी जीवों की संरचनात्मक व कार्यात्मक इकाई कोशिका है|
• सन् 1665 में राबर्ट हुक ने स्वनिर्मित सूक्ष्मदर्शी से कार्क कोशिकाओं की पतली काट में अनेक छोटे-छोटे प्रकोष्ठ देखा, जिसे कोशिका कहा|
कोशिका के प्रकार
• एककोशिकीय जीव
• बहुकोशिकीय जीव
एककोशिकीय तथा बहुकोशिकीय जीव में अंतर
लक्षण
|
एककोशिकीय जीव
|
बहुकोशिकीय जीव
|
कोशिका संख्या | एक कोशिकीय | अधिक मात्रा में कोशिकाएँ |
कार्य | कोशिका के सभी कार्य एक कोशिका द्वारा किए जाते हैं| | विभिन्न कोशिकाएँ विभिन्न प्रकार के कार्य करती हैं| |
कार्य का विभाजन | नहीं होता| | विशेष कोशिकाएँ विभिन्न प्रकार के कार्य करती हैं| |
जनन | जनन एकल कोशिका द्वारा | विशेष कोशिकाएँ जनन कोशिकाएँ जनन में भाग लेती हैं| |
आयु | छोटी होती है| | लंबी होती है| |
प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ
|
यूकैरियोटिक कोशिकाएँ
|
आकार में बहुत छोटी | आकार में बड़ी |
कोशिका का केंद्रकीय भाग न्युक्लिअर झिल्ली से नहीं ढका होता है| | केंद्रकीय भाग न्युक्लिअर झिल्ली से ढका होता है| |
केंद्रक अनुपस्थित | केंद्र उपस्थित |
झिल्ली द्वारा घिरे अंगक अनुपस्थित | अंगक झिल्ली द्वारा घिरे हुए |
कोशिका विभाजन विखंडन या कोशिका विभाजन द्वारा होता है| | कोशिका विभाजन माइटोसिस या मियोसिस द्वारा होता है| |
कोशिका की संरचना
• प्रत्येक कोशिकाओं में तीन गुण दिखाई देते हैं:
(i) कोशिका झिल्ली अथवा पलैज्मा झिल्ली
• यह कोशिका की सबसे बाहरी परत है जो कोशिका के घटकों को बाहरी पर्यावरण से अलग करती है|
• यह कुछ पदार्थों को अंदर अथवा बाहर आने-जाने देती है तथा अन्य पदार्थों की गति भी रोकती है| इसलिए कोशिका झिल्ली को वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली कहते हैं|
कोशिका झिल्ली या प्लैज्मा झिल्ली के कार्य
• प्लैज्मा झिल्ली लचीली होती है और कार्बनिक अणुओं जैसे लिपिड तथा प्रोटीन की बनी होती है|
• यह कोशिका के अंदर व बाहर अणुओं को आने-जाने देती है|
• यह कोशिका के निश्चित आकार को बनाए रखती है|
• कोशिका झिल्ली का लचीलापन एककोशिक जीवों में कोशिका के बाह्य पर्यावरण से अपना भोजन तथा अन्य पदार्थ ग्रहण करने में सहायता करता है|
(ii) कोशिका भित्ति
• यह पादप कोशिका की सबसे बाह्य झिल्ली है जो जंतु कोशिका में अनुपस्थित रहती है|
• यह सख्त, मजबूत, मोटी, संरन्ध्र अजीवित संरचना है, यह सेलुलोज की बनी होती है, कोशिकाएँ मध्य भित्ति द्वारा एक-दूसरे से जुड़ी होती है|
कोशिका भित्ति के कार्य
• कोशिका को संरचना प्रदान करता है|
• कोशिका को मजबूती प्रदान करता है|
• यह संरन्ध्र होती है और विभिन्न अणुओं को आर-पार जाने देती है|
• इसमें मरम्मत करने व पुनर्जनन की क्षमता होती है|
(iii) केंद्रक
संरचना
• यह कोशिका का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जो कि कोशिका की सभी क्रियाओं पर नियंत्रण करता है| यह कोशिका का केंद्र कहलाता है|
• केंद्रक के चारों ओर दोहरे परत का एक स्तर होता है जिसे केंद्रक झिल्ली कहते हैं| केंद्रक झिल्ली में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं| इन छिद्रों के द्वारा केंद्रक के अंदर का कोशिकाद्रव्य केंद्रक के बाहर जा पाता है|
• केंद्रक में क्रोमोसोम होते हैं जो माता-पिता से DNA अणु के रूप में अगली संतति में जाते हैं|
केंद्रक के कार्य
• यह कोशिका की सभी उपापचय क्रियाओं का नियंत्रण करता है|
• यह आनुवांशिकी सूचनाओं को एक पीढ़ी से जनक पीढ़ी तक भेजने का कार्य करता है|
कोशिकाद्रव्य
• कोशिका का वह द्रव्य जिसमें सभी कोशिका अंगक पाए जाते हैं कोशिका द्रव्य कहलाता है| यहाँ जैविक व कैटाबोलिक क्रियाएँ सम्पन्न होती हैं| इसके दो भाग होते हैं|
(i) सिस्टोल: जलीय द्रव जिसमें विभिन्न प्रोटीन होती है|
(ii) कोशिका अंगक: विभिन्न प्रकार के अंगक जो प्लाज्मा झिल्ली द्वारा घिरी होती है|
• प्रत्येक कोशिका के चारों ओर अपनी झिल्ली होती है जिससे कि उसमें स्थित पदार्थ बाह्य पर्यावरण से अलग रहे|
• बड़ी तथा जटिल कोशिकाओं, जिसमें बहुकोशिक जीवों की कोशिकाएँ भी शामिल हैं, को भी उपापचयी क्रियाओं की बहुत आवश्यकता होती है जिससे कि वे जटिल संरचना तथा कार्य को सहारा दे सकें|
• इन विभिन्न प्रकार की उपापचयी क्रियाओं को अलग-अलग रखने के लिए, ये कोशिकाएँ झिल्लीयुक्त संरचनाओं (अंगक) का उपयोग करती हैं|
कोशिका अंगक के विभिन्न अंग
(i) अंतर्द्रव्यी जालिका
• यह झिल्ली युक्त नलिकाओं तथा शीट का एक बहुत बड़ा तंत्र है| ये लंबी नलिका अथवा गोल या आयताकार थैलों की तरह दिखाई देती है| इसकी रचना भी प्लैज्मा झिल्ली के समरूप होती है|
• अंतर्द्रव्यी जालिका दो प्रकार की होती है:
खुरदरी अंतर्द्रव्यी जालिका
|
चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका
|
ये सिस्टर्नी व नलिकाओं का बना होता है| | ये झिल्ली व नलिकाओं का बना होता है| |
प्रोटीन संश्लेषण में सहायक होते हैं| | यह स्टीरायड, लिपिड व पाली सैकराइड बनाने में मदद करता है| |
राइबोसोम उपस्थित | राइबोसोम अनुपस्थित |
मुख्य कार्य कोशिका द्रव्य के भागों तथा केंद्रक के मध्य प्रोटीन के परिवहन के लिए नलिका सुविधा प्रदान करना| | अंगक झिल्ली द्वारा घिरे हुए |
पादप कोशिका
|
जंतु कोशिका
|
प्रकाश संश्लेषण हेतु क्लोरोप्लास्ट होता है| | क्लोरोप्लास्ट नहीं होता| |
आकार व आकृति निश्चित करने के लिए कोशिका भित्ति होती है| | कोशिका भित्ति नहीं होने के कारण आकार अनिश्चित होता है| |
लाइसोसोम नहीं पाया जाता| | लाइसोसोम पाए जाते हैं| |
कोशिकाएँ मुख्यतः चतुर्भुजाकार होती हैं| | कोशिका का विभिन्न आकार होता है| |
गॉल्जी उपकरण पूर्ण विकसित नहीं| | गॉल्जी उपकरण उपस्थित व पूर्ण विकसित होता है| |